दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े मासूम बच्चे को रौंदते हुए कार चालक फरार ……………………….

Spaka News

ऊना: उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में एक तेज रफ्तार सफेद रंग की #CAR,कार सड़क किनारे खड़े एक दस वर्षीय बालक को रौंदते हुए घटना स्थल से फरार हो गई। बालक को पिता तत्काल सिविल अस्पताल #CIVIL HOSPITAL,गगरेट लाया। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। गगरेट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक #DRIVER,के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह अंबोटा गांव के रंजोध सिंह अपने दस वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ अपने खेतों से घास लेकर आए। कृष्णा #ROAD CROSS सड़क क्रॉस कर सड़क किनारे खड़ा था, जबकि रंजोध सिंह अपनी साइकिल के साथ सड़क के दूसरे छोर पर खड़ा था।

इसी बीच गगरेट #GAGRET,की ओर से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार के साथ आई और कृष्णा को रौंदते हुए तेज रफ्तार के साथ ही बिना रुके दौलतपुर चौक की ओर चली गई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *