हिमाचल : नौकर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दिया लूट को अंजाम, जानिए क्या है पूरा मामला……………………………………….

Spaka News

राजधानी शिमला में छोटा शिमला के ऐरा होम में एक नौकर ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर मालिक पति पत्नी को बंधक बनाकर घर से लाखों की लूट को अंजाम दिया तथा फिर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात उपनगर छोटा शिमला व कसुम्पटी से सटे ऐरा होम में
बलवीर खन्ना के घर में उसके नौकर दीपक ने जो कि नेपाली मूल का है अपने तीन नेपाली साथियों के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया। देर रात उन्होंने मालिक बलबीर और उसकी पत्नी को घर में बांध दिया। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने बलबीर की पत्नी के मुंह को जोर से दबाया, व प्रहार किया, जिससे उसके मुंह के दांत भी टूट गए। इसके बाद तीनों नेपालियों ने अलमारी खोलकर लॉकर का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे 2,80000 रुपये, तीन सोने की अंगूठी व दो फोन तथा चार हाथ में पहनने वाली घड़ी लेकर भाग गए। मामले की सूचना देर रात घर के मालिक बलवींन खन्ना ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रात को इसके नौकर दीपक नेपाली व 3 अन्य नेपालियों ने उसे व उनकी पत्नी को मारने की नियत से इनके दोनों हाथों को व मुंह को कपड़े से बांधा तथा अन्दर कमरे में बंद करकेचेस्ट में से 280000 नगदी तथा 3 सोने की अंगूठियां , दो मोबाइल फोन व चार हाथ की घड़ियां को लूटकर ले गए हैं ।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *