दुखद खबर: पार्वती नदी में गिरी 6 साल की मासूम की मौत ………………………………

Spaka News

हिमाचल के कुल्लू में धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकरण के टिपरी के पास एक मासूम पार्वती नदी में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। बुधवार सुबह उसका शव नदी में बनी एक झील से बरामद किया गया। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में लगी है।

जानकारी के अनुसार टिपरी पुल के पास पिपरी गांव की 6 वर्षीय दिव्या अचानक नदी में गिर गई। घटना मंगलवार को पेश आई। उसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मासूम का शव रेस्क्यू दल ने नदी में बनी एक झील से बरामद कर लिया है। सर्च अभियान में जूते रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद मासूम का शव नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसे पोस्टमार्टम कराने के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने घटना स्थल पर जा कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली थी कि एक लड़की पार्वती नदी में गिर गयी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *