हिमाचल: बर्फ पर स्किड हुई HRTC बस ट्रक से जा टकराई , 13 पहुंचे अस्पताल ………………..

Spaka News

शिमला जिले के अंतर्गत आते पर्यटन स्थल कुफरी के गलू में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां बर्फ पर स्किड होने के बाद एचआरटीसी बस एक ट्रक से जाकर भिड़ गई। 

इस हादसे में बस सवार कुल 13 लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए ठियोग अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हादसे का पता चलते ही बस मौके पर पहुंच गई है। हादसे की सामने आई तस्वीरों को देखकर साफ़ पता चलता है कि दोनों वाहनों के बीच हुई यह टक्कर कितनी जोरदार थी। 

इस टक्कर में जहां बस का सामने वाला शीशा भी पूरी तरह टूट गया है। वहीं, ट्रक को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब एचआरटीसी की यह बस हरिद्वार से सराहन जा रही थी। 

वहीं, पुलिस ने इस हादसे के संबंध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिलते ही पुलिसडीएसपी ठियोग मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *