नशे में धुत देवर नेमां समान भाभी को दे मारी लोहे की रॉड, मामला दर्ज जांच शुरू

Spaka News

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली थाना के तहत गोंदपुर बुल्ला में एक महिला ने अपने देवर पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला सुनीता देवी निवासी गोंदपुर बुल्ला ने बताया कि रविवार शाम को घर पर मौजूद थी, तो देवर शराब के नशे में पहुंचा और महिला से गाली-गलोच करने लगा। मना करने पर देवर ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सुनीता देवी को चोटें आई है। पुलिस ने महिला सुनीता देवी शिकायत के आधार पर देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News