हिमाचल : 24 घंटे में पकड़ा चोरी करने का आरोपी, पढ़े पूरी खबर

Spaka News

सदर थाना धर्मशाला के तहत पासु के पास एक लांड्री स्टोर से लैपटाप व एलसीडी चोरी के आरोपित को पुलिस ने 24 घंटे में भीतर ही धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक स्टोर मालिक ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके स्टोर से एक लैपटाप व एलसीडी चोरी हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे के आरोपित करण सिंह निवासी चकवन डगवार कांगड़ा की पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उधर सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित करण ने पिछले साल नगरोटा में भी चोरी की थी। उस चोरी में भी आरोपित की पहचान हो चुकी थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। सोमवार को आरोपित न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Spaka News