हिमाचल : हैरान करने वाला मामला सामने आया,पति की मौत के बाद पत्नी की भी मौत,जाने पूरा मामला

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला का इलाज के दौरान निधन हो गया। जान गंवाने वाली की उम्र 31 साल बताई जा रही है, जिसे बीते माह 20 अक्टूबर को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में एक उपचाराधीन महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी पंचरूखी सुभाष चंद ने बताया कि इस थाना के अर्न्तगत एक 31 वर्षीय महिला 20 अक्तूबर के बाद से बेहोशी की हालत मे टांडा में उपचाराधीन थी। उन्होंने बताया कि महिला शुरू से ही अचेत अवस्था में थी जिस कारण इसका कोई बयान पुलिस के पास नहीं हो सका। इस महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी बिस्तर से गिर कर बेहोश हो गई जबकि मायका पक्ष ने आरोप लगाया था कि लड़की पर पति विजय द्वारा प्रताडना की जाती रही है। पुलिस ने मायका पक्ष के आरोप पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसके कुछ समय बाद ही महिला के पति विजय कुमार ने किसी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पति को जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिए टांडा लाया गया जहां वह कोरोना संक्रमित मिला और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विजय कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके साडू ने उसे परेशान किया जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया था। आत्महत्या के लिए उकसाने पर आरोपी साडू के खिलाफ धारा 306 में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *