ब्रैकिंग न्यूज़ : कांगड़ा के जवान ने जबलपुर में अपनी पत्नी के साथ की आत्महत्या ,जाने पूरा मामला

Spaka News

पत्नी ने बेडरूम, पति ने बरामदे में लगाया फंदा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से ताल्लुक रखने वाले एक सेना के जवान ने मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर में अपनी पत्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांगड़ा निवासी यह जवान जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था। बताया गया कि जवान का शव शासकीय आवास के बरामदे में तथा पत्नी का शव बेडरूम में फांसी पर लटका मिला।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के एक पति-पत्नी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला है। व्यक्ति जैक राइफल्स (Jammu and Kashmir Rifles) में राइफलमैन के पद पर तैनात था, जोकि फैमिली क्वार्टर 36/12 मस्जिद लाइन कैंट में अपनी पत्नी के साथ रहता था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे।
जानकारी के अनुसार, जैक राइफल्स में राइफलमैन (rifleman) पंकज सिंह (28) की पिछले साल 25 नवंबर को सुनीता सिंह के साथ शादी हुई थी। करीब 6 महीने पहले पंकज अपनी पत्नी को भी अपने साथ जबलपुर ले आए थे। दोनों की कोई संतान नहीं है। आर्मी सूत्रों का कहना है कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनों में किसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी, जिसके बाद सुनीता ने बेडरूम में फांसी लगा ली। वहीं, उसे फांसी पर लटकता हुए देख पंकज ने भी बरामदे में खुद को फांसी लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सेना के सूबेदार ने कैंट थाने में इस बाबत सूचित कर दिया। जिसके बाद कैंट थाना प्रभारी और एफएसएल अधिकारी ने तुरंत मौके का जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास थी। कैंट पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शवों का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश में होगा। दंपती के परिजन हिमाचल प्रदेश से जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। शवों को रविवार शाम 6 बजे तक परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *