कैंसर अस्पताल में महिला मरीज ने नसें काटकर की आत्महत्या

Spaka News

शिमला: राजधानी शिमला में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है अब आईजीएमसी से सटे कैंसर अस्पताल में एक महिला ने खुदकुशी की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां एक महिला मरीज ने चाकू से अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या की है। महिला द्वारा की गई आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। 35 साल की महिला मंडी जिले के सुंदरनगर की रहने वाली थी और चार सप्ताह से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला दिमाग के कैंसर से पीड़ित थी। महिला अपनी बीमारी से काफी परेशान थी। काफी समय से वह अपने परिवारजनों को भी कह रही थी कि मैं अब नहीं बच पाऊंगी।माना जा रहा है कि तनाव की वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया है।

बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *