हिमाचल : महिला की संदिग्ध मौत ,पति से कहासुनी,छाती पर चोट के निशान,पास थीं जहर की शीशियां…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित जिले के चुराह क्षेत्र के श्लेलाबाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि महिला के शरीर पर एक तो चोट के निशान हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उसके शव के पास से जहर की शीशियां भी बरामद की गई हैं। 
शुरूआती तौर पर इस आत्महत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे ही महिला की जान चली गई थी। वहीं, सुबह के वक्त उसके भाई ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला और उसका पति दोनों ही घर पर थे। मृतक महिला की छाती पर चोट के निशान मिले हैं। 
इस मामले में मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसका पति अक्सर उसे प्रताड़ित किया करता था। उस पर शक करता था। इसके चलते लड़ाई झगड़ा होता रहता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदिग्ध मौत : डीएफओ मंडी का शव बीबीएमबी झील में मिला.....

Spaka Newsमिली जानकारी के अनुसार मुंशीराम ( 56 वर्षीय ) पुत्र दीपू राम निवासी लुहाखर तहसील बल्ह जिला मंडी सरकारी गाड़ी में सवार होकर शुक्रवार सुबह शिमला होंते हुए सोलन जा रहे थे। सुंदरनगर बस स्टैंड के समीप पहुँच कर उन्होंने गाड़ी चालक को गाड़ी रोककर शौच जाने की बात […]

You May Like