आज का राशिफल 26 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 26 November 2021: शुक्रवार के दिन सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज मां लक्ष्मी जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 26 नवंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

घर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें। आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत में कमी देखने को मिल सकती है।आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं। आज आप अपने सभी काम पूरे कर लें। आज भाग्य का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। क्रोध की अधिकता भी रहेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 कुछ घटनाएं आपको विचलित कर सकती हैं। आज  खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस समय आप अपनी योग्यता और दिमाग  से कामयाबी  हासिल करेंगे।  आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आपके साथ अप्रिय घटना होने की आशंका है। स्वस्थ्य का ध्यान रखें

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज से आपको आज मुक्ति मिलेगी। नए संबंधों का आपको लाभ मिलेगा। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। किसी अनजान पर भरोसा न करें। लेनदेन करते समय सावधानी रखें। किसी भी विवाद से दूर रहें। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

अपनी किस्मत के भरोसे न रहें। जोखिम ले सकते हैं।  बुजुर्गों की सलाह व उनका आशीष जरुर लें। यात्रा करने से बचें। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सेहत को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तनाव दूर होने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सेहत को लेकर सावधान रहें। बाहर का खाने से बचें। आज आप अपने कौशल से कुछ कठिन कार्य को पूरा कर पाएंगे। भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देगा। शत्रुओं से सावधान रहना जरूरी है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 काम का दबाव ज्यादा होगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर लगाम रखें। अनर्गल बातें न करें। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। बच्चों के साथ दिन बिता पाएंगे। मित्र वर्ग से लाभ होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आप नए उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे।  प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा दिन है। आज आप अपनी खामियों  को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। किस्मत का साथ मिलेगा।  परिवार और मित्रों के साथ दिन बिताएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छी रहेगी। कारोबारियों का दिन सामान्य रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

छात्र पढ़ाई में ध्यान देंगे। सेहत का ध्यान रखे। आज का दिन किसी बात को लेकरबेचैनी में बीतेगा। कामकाज में किसी का साथ आपको फायदा दिला सकता है। नए कार्य की शुरुआत आज फायदेमंद रहेगी। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। जरूरी खर्च के लिए दिन अच्छा है।  स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कते होंगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंसर अस्पताल में महिला मरीज ने नसें काटकर की आत्महत्या

Spaka Newsशिमला: राजधानी शिमला में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है अब आईजीएमसी से सटे कैंसर अस्पताल में एक महिला ने खुदकुशी की है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां एक महिला मरीज ने चाकू से अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या की है। महिला द्वारा की […]

You May Like