हिमाचल : बस अड्डे पर एक महिला ने दूसरी महिला के हाथ से काट लिए सोने के कंगन, पकड़ी गई………

Spaka News

आईएसबीटी ऊना में यात्रियों और बस स्टाफ ने एक महिला चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस महिला चोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़ी गई महिला पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ऊना बस स्टैंड पर एक महिला के हाथ से सोने के कंगन काट लिए जिसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने एक महिला को काबू कर लिया जबकि उसके अन्य साथी सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़ी गई महिला को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस गिरोह में कितने लोग है और कब से यह इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। 

आईएसबीटी ऊना में एक महिला के सोने के कंगन काटने का मामला सामने आया है। कंगन काटने के आरोप में एक महिला को स्थानीय लोगों द्वारा काबू कर लिया, जबकि महिला के साथ सहयोगी महिला व युवक भागने में सफल रहे। जो कि अपने साथ सोने के कंगन भी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी महिला की पहचान भजन कौर निवासी संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम आईएसबीटी ऊना में भदसाली की संतोष कुमारी पहुंची थी। जहां पर भजन कौर निवासी संगरूर ने अपने साथी सहित संतोष कुमारी का बड़ी चलाकी के साथ सोने के कंगन काट लिए। कंगन काटते हुए महिला ने शोर मचाया और मौके पर ही भजन कौर को काबू कर लिया। जबकि साथी महिला व एक युवक कंगन लेकर फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और भजन कौर को काबू किया। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में संगरूर की एक महिला को काबू किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। महिला के साथ कितने लोग थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *