हिमाचल : बस का इंतजार कर रही महिला पर पति ने हमला कर किया लहूलुहान, जाने पूरा मामला

Spaka News

हिमाचल के ऊना जिला में एक महिला पर उसके ही पति ने नुकीली चीज से हमला कर उसे घायल कर दिया। यह हमला बीच सड़क पर उस समय किया जब महिला बस लेने के लिए बाजार में खड़ी थी। हमले में महिला लहुलूहान हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। मामला जिला ऊना के सदर थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में पेश आया। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति के साथ तलाक का केस चल रहा है,जिसके चलते पिछले काफी समय से दोनों अलग रह रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में अनुराधा निवासी रक्कड़ कॉलोनी ने बताया कि शनिवार सुबह रक्कड़ कॉलोनी में बस लेने के लिए खड़ी हुई थी। इसी दौरान पति अनिल कुमार अपनी स्कूटी पर ऊना की ओर से आया और मेरे आगे लगा दी। पति के साथ बोलचाल न होने के कारण मैं वहां से एक तरफ होने लगी, तो मेरे पति ने स्कूटी से उतरकर मेरा रास्ता रोका व उसने अपने हाथ मे ली किसी नुकीली चीज से मेरे सिर व पीठ पर कई वार किए। इससे मुझे सिर व पीठ पर चोटे आई। 
स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया, वहीं पति मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *