Himachal : शादी के 9 दिन बाद ही मंदिर में माथा टेकने आई नवविवाहिता चकमा देकर फरार, लाखों रुपए का चूना लगाया

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के अंब में वॉशरूम का बहाना लगाकर मंदिर में शीश निभाने गई नवविवाहिता लाखों रुपए का चूना लगाकर नौ दो ग्यारह हो गई है।। विकास खंड अंब के तहत बेहड़ जसवां में एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई शादी के सिर्फ नौ दिन बाद नवविवाहिता यहाँ से करीब चार लाख का चूना लगाकर फरार हो गई है। वही अब इस घटना के बाद सुसराल पक्ष के रातों की नींद हराम हो गई है। बेहड जसवां के रहने वाले एक युवक की मैरिज ब्यूरो जालंधर, पंजाब के संपर्क में आने के बाद उनके माध्यम से एक 24 वर्षीय लड़की से बीते आठ अक्तूबर को शादी हुई।वही शादी के बाद विवाहिता अपने सुसराल आ गई।

इसके बाद परिवार वालों ने शादी की खुशी में गांववासियों को पार्टी दी फिर शादी की अन्य रस्म निभाने के बाद 17 अक्तूबर को बाबा बालक नाथ में नई दुल्हन को माथा टेकने के लिए ले गए। इस दौरान यहाँ माथा टेकने के बाद विवाहिता वॉथरूम का बहाना बना कर फरार हो गई। जब परिजनों ने घर आकर देखा तो चार तोले सोने का सेट, एक सोने की अंगूठी, शगुन के 20 हजार सहित, 60 हजार कैश तथा एक मोबाइल भी गायब है। इस घटना के बाद परिवार खुद को ठगा महसूस कर रहा है। अब पीडित पति ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *