जोगिंद्रनगर में महिला बैंक कर्मी देहरा की ज्योति शर्मा की करंट लगने से मौत

Spaka News

जोगिंद्रनगर। स्थानीय बाजार के साथ सटे मकड़ैना में किराए के मकान में रही जिला कांगड़ा के देहरा की ज्योति शर्मा की करंट लगने से मौत हो गईं है। मामला रविवार देर शाम का है। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय ज्योति शर्मा सपुत्री विनोद शर्मा हिमाचल ग्रामीण बैंक की जोगिंद्रनगर शाखा में कार्यरत थी।

तीन महीने पहले ही इस जॉब को ज्वाइन किया था। रविवार देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ज्योति के शव का बाथरूम से निकाला है। वहां पानी गर्म करने के लिये लगाई रॉड से ज्योति का करंट लगा और ये हादसा पेश आया। ज्योति की बहन ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे की करीब दोनों की बात भी हुई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद देहरा से आए परिजनों को सौंपेगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *