नेहरनपुखर से लापता व्यक्ति का शव ब्यास नदी से बरामद

Spaka News

हार मिटा नेहरनपुखर से लापता व्यक्ति किशोरी लाल का शव देहरा पुल के नजदीक ब्यास नदी से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस देहरा को सूचना मिली कि देहरा ब्यास ब्रिज के पास ब्यास नदी के पानी में एक की लाश तैर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक का शव ब्यास नदी में तैर रहा है। 

जब पूछताछ की गई तो उसकी पहचान किशोरी लाल निवासी चर्याल नेहरनपुखर तहसील देहरा जिला कांगड़ा (60) वर्ष के रुप में हुई है। उनके पुत्र सुशील कुमार से बॉडी की शिनाख़्त करवाई गई तो वो उसके पिता ही कि थी, जो कि 5-10-2021 से लापता था। पुलिस स्टेशन देहरा में दिनांक 5 अक्टूबरको गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस द्वारा शव को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *