हिमाचल : ब्यास नदी में युवक-युवती ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

Spaka News

जिला कुल्लू में दो अलग अलग मामलों में युवक व युवती के ब्यास नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। यह दोनों मामले अलग-अलग है लेकिन पुलिस यह जाँच करने में जुटी है कि कि कहीं दोनों का कोई कनेक्शन तो नहीं है।  युवती ने रामशिला पुल जबकि युवक ने भूतनाथ पुल से नदी में छलांग लगाई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया हैं। इसी बीच पुलिस को लड़की का सुसाइड नोट भी  बरामद हुआ। युवती ने रामशिला पुल के ऊपर से ब्यास नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है।

युवती मनाली के एक क्षेत्र की रहने वाली है और मौहल क्षेत्र में पीजी में रह रही थी। इसी बीच युवकी का एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। शुक्रवार शाम को बालाबेहड़ के एक युवक ने भूतनाथ पुल के ऊपर से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान शुभम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों के शवों की बरामदगी के लिए नदी किनारे सर्च अभियान चला दिया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें ब्यास नदी के किनारे दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस वे दोनों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *