राजधानी शिमला में युवक ने नाशपति के पेड़ से फंदा लगा कर की आत्महत्या

Spaka News

राजधानी शिमला में आज सुबह समरहिल क्षेत्र के साथ लगते चैली में 24 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ललित कुमार ,गांव दराडा डाकघर चायली समर हिल के रूप में हुई जानकारी मुताबिक देर रात शराब पीकर युवक घर पहुचा और उसके बाद माता-पिता के साथ लड़ाई हुई थी । सुबह 7 बजे घर के सामने नाशपति के पेड़ मे रस्सी बांधकर खुद को फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए IGMC ले जाया गया है। डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी.


Spaka News