कालका शिमला रेलवे लाइन पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टला , यात्रियों की बची जान

Spaka News

कालका शिमला रेलवे लाइन पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। हादसे के वक्‍त रेल मोटर कार में करीब नौ यात्री सवार थे, इसकी क्षमता भी 15 के करीब है। हादसे के दौरान रेल कार वहीं कुछ दूरी पर रुक गई पलटी नहीं अन्‍यथा जानी नुकसान हो सकता था। इससे रेल कार में सवार यात्रियों की जान बच गई।

हादसा सुबह करीब पौने सात बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कालका से शिमला जा रही रेल कार कुमारहट्टी स्टेशन से बड़ोग स्टेशन की ओर आगे बढ़ रही थी तो दोनों स्टेशन के बीच एक जगह पर रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। इससे रेल कार में यात्रा कर रहे यात्री भी डर गए।

बड़ा हादसा होने से टल गया। इसकी जानकारी शिमला व अंबाला में अधिकारियों को भी दी गई है। अधिकारियों के वहां पहुंचने के बाद ही जांच शुरू होगी व घटना के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल यात्रियों को बड़ोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचाकर शिमला भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *