प्रदेश के जिला मंडी में एक युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान जुंढर निवासी देविंदर कुमार (28) के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी अनुसार उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कुन्नू के वार्ड नारला के जुंढर गांव में देविंदर कुमार ने घर की ऊपरी मंजिल में फंदे से लटककर जान दे दी।
जब पत्नी ने पति को फंदे पर झूला हुआ देखा तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया तथा परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद परिजन घर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतार कर उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी वह दम तोड़ चुका था। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने पुष्टि की है।











Sau vài lần trải nghiệm 188v link , mình thấy dùng trên Android rất mượt. TONY06-25