वार्ता पर सबकी निगाहें, मुख्यमंत्री के साथ कर्मचारियों की कब होगी मीटिंग, किन बिंदुओं पर बनेगी बात

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला. सचिवालय कर्मचारी संघ ने जनरल हाउस स्थगित कर मुख्यमंत्री से मिलकर मांगों का समाधान करने का रास्ता चुना है। संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने चर्चा की है और कहा कि आप जनरल हाउस स्थगित कर दें और अपनी मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत करें, समाधान निकलेगा। इस कारण संजीव शर्मा ने जनरल हाउस स्थगित कर मुख्यमंत्री से बातचीत कर हल निकालने का निर्णय लिया है।

यह मांग सिर्फ सचिवालय के कर्मचारियों की नहीं है, उनके साथ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर की मांगे भी हैं। संभावना यही है कि इसी सप्ताह कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मिल जाएगा। मुख्यमंत्री राजधानी शिमला में ही लगातार मीटिंग कर रहे हैं। जिससे यही संभावना है कि कर्मचारियों से मुलाकात भी इसी सप्ताह हो सकती है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कर्मचारियों – पेंशनरों की कौन कौन सी मांग पूरी होती है। संजीव शर्मा ने कहा कि जनरल हाउस को पोस्टपोंड किया गया है। संभावना यही है कि मांगे पूरी न होने के दशा में कर्मचारी फिर से अपने मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 20 सितंबर 2024, Aaj Ka Rashifal 20 September 2024 : अचानक धन लाभ हो सकता है,  पढ़ें दैनिक राशिफल..

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like

Open

Close