Jobs : ऊना में 215 पदों को भरने के लिए होगा इंटरव्यू, जानिए किस दिन किस जगह पर होगा इंटरव्यू

Spaka News

Job Interview In Una : ऊना में 240 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। दरअसल, मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला ने 215 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिनमें सुरक्षा गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद, उत्पादन इकाई वर्धमान में 60 पद और सेल्ज़ एग्जिक्यूटिव के 35 पद शामिल हैं।

जानिए किस दिन किस जगह पर होगा इंटरव्यू :

  • 3 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सुबह 10.30 बजे इंटरव्यू लिया जाएगा
  • 4 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में सुबह 10.30 बजे इंटरव्यू लिया जाएगा
  • 5 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली में सुबह 10.30 बजे इंटरव्यू लिया जाएगा
  • 6 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में सुबह 10.30 बजे इंटरव्यू लिया जाएगा

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की उम्र 20 से 36 वर्ष तक होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन होनी चाहिए।


Spaka News