5वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मायके गई पत्नी को फोन कर लगाई छलांग………….

Spaka News

रमन ने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी से बात की। बात करने के बाद उसने मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी। वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान था।

शिमला। बालूगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में युवक ने 5 मंजिला इमारत से कूदकर छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत संकट मोचन में टैक्सी चालक रमन ऊर्फ सन्नी नामक युवक ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह युवक शिमला में टैक्सी चलाता था।

बताया जा रहा है कि रमन ने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी से बात की। बात करने के बाद उसने मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी। वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। पत्नी मायके गई थी और माता-पिता किसी काम से जालंधर गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News