Himachal : सिया महाजन ने आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट में देश को दिलाया कांस्य…………..

Spaka News

शिमला : ज्यूरी की सिया महाजन ने आईटीएफ जूनियर अंडर-18 गर्ल्स सिंगल में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। केन्या के नैरोबी में इंटर नेशनल टेनिस जूनियर गर्ल्स अंडर-18 प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 15 वर्षीय सिया महाजन सेमीफाइनल मुकाबले में रूसी खिलाड़ी लीला अखमेतोवा से 6-3, 6-3 से हार गईं।

पिछले सप्ताह टेनिस के डबल मुकाबले में भी सिया महाजन ने जापानी जोड़ीदार उता आसकुरा के साथ रजत पदक जीता था। प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की रहने वाली सिया महाजन अपने परिवार के सहयोग से देश और विदेश में अपना और देश का नाम रोशन कर रही हैं। सिया महाजन ने बताया उन के पिता अनिल महाजन और माता शोभा महाजन के सहयोग से ही वह ऐसा प्रदर्शन कर पा रही हैं।


Spaka News