हिमाचल: शिक्षा के मंदिर को अध्यापकों ने बना डाला मयखाना,लोगों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल………

Spaka News

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में शिक्षा के मंदिर को दो अध्यापकों ने मयखाना बना दिया। मामला उपमंडल गगरेट के दियोली गांव से सामने आया है। विधायक के गांव में दो अध्यापकों का स्कूल परिसर में शराब के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह दोनों अध्यापक इसी स्कूल में तैनात हैं। इनमें से एक मुख्याध्यापक जबकि दूसरा ड्राइंग अध्यापक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दियोली बाड़ी में तैनात यह अध्यापक करीब एक माह से स्थानीय लोगों की नजर में थे और अक्सर स्कूल बंद होने के बाद भी स्कूल खुला रहने पर इन दोनों पर ग्रामीणों को शक था। आज जब स्थानीय व्यक्ति ने एक शिक्षक को एक दुकान से सोडे की बोतल खरीदते हुए देखा तो उसे अध्यापक पर शक हुआ और उसने अध्यापक का पीछा किया। यह अध्यापक सोडे की बोतल लेकर सीधा स्कूल में गया। उस समय करीब 4 बजकर 34 मिनट का समय था।

उसी समय स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और वह सीधे मुख्याध्यापक के कमरे में पहुंच गए। जब यह लोग कमरे में पहुंचे तो वहां टेबल पर शराब रखी हुई थी और दोनों अध्यापक बुरी तरह शराब के नशे में धुत थे। स्थानीय लोगों ने इनका वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इसके साथ ही इसकी सूचना ज़िलाधीश ऊना को भी दी गई। वहीं एसएमसी प्रधान भी मौके पर पहुंची और उसने भी शिक्षा विभाग से इन दोनों अध्यापकों को हटाने की मांग की है।


Spaka News