हिमाचल:पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म:बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया आरोपी………

Spaka News

 ऊना हिमाचल के ऊना के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसका आरोप पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर लगा है। जो पूर्णियां (बिहार) का रहने वाला बताया जा रहा है। उस पर नाबालिग को धमकाने का भी आरोप है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 13 साल की बेटी को उसका पड़ोसी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसने अपने कमरे में लेजाकर नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डरी सहमी नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। जिस पर नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना में रिपोर्ट लिखवाई।


Spaka News