हिमाचल : चिट्टा और नशीली गोलियों के साथ युवक-युवती गिरफ्तार………

Spaka News

शिमला पुलिस ने चिट्टा और नशीली गोलियों के साथ एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। ढली पुलिस की टीम समिट्री टनल के पास गश्त कर रही थी, तो वहां पर एक युवती शाहीन सुल्तान पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी ग्राम गाहन पो कमलानगर तहसील जिला शिमला और एक युवक हर्ष पुत्र बलदेव ग्राम तिमरो जनेरघाट तहसील जिला शिमला के कब्जे से 3.50 ग्राम चिट्टा और छह टैबलेट नाइट्रोसन-10 बरामद किया है। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में ढली थाना में आईपीसी की धारा 21,29 एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब युवक और युवती को नशीली गोलियों और ड्रग्स के साथ शिमला पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इससे पहले भी शिमला के साथ लगते जंगलों में इस तरह से नशे में संलिप्त कुछ युवक और युवतियों को पुलिस ने पकड़ा था। ऐसे में शिमला में किस कदर कुछ ड्रग्स पेडलर नशे का कारोबार फैला रहे हैं, इस तरह के मामले से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।


Spaka News