चिंतपूर्णी मंदिर में हरिद्वार के श्रद्धालु ने चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र ……..

Spaka News

चिंतपूर्णी मां के दरबार में गंगानगर राजस्थान से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता रानी के चरणों में एक किलो एक सौ पांच ग्राम का चांदी का छत्र चढ़ाया है। गंगानगर से राज बंसल परिवार ने यह छत्र मां के दरबार में अर्पित किया है। वहीं दो दिन पहले भी हरिद्वार के श्रद्धालुओं की ओर से एक किलो चांदी का छत्र मां के दरबार में चढ़ाया गया था।गौर है कि मां के दरबार में रोजाना हज़ारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं जोकि मां के दरबार में नकदी के साथ सोना चांदी भी मां के चरणों में अर्पित करते हैं।


Spaka News