हिमाचल : पुलिस की मदद को आएं आगे,मर्डर के बाद नारकंडा में लाश को लगाया गया था ठिकाने…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पर्यटन स्थल पर महिला के शव को बरामद हुए 21 दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक पुलिस उसकी पहचान करने में असफल रही है। वहीं, अब पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट शेयर कर लोगों से महिला की पहचान को लेकर मदद मांगी है। इस संबंध में पुलिस ने एक पोस्ट के माध्यम से शव से संबंधित डिटेल भी साझा की है।

ये रही डिटेल

  • महिला की उम्र 25 से 30 के बीच बताई जा रही है जो की गर्भवती थी।
  • महिला की हाईट 5 फीट चार इंच है।
  • महिला के हाथ पर ‘ए’ लिखा हुआ है।
  • कंधे के पीछे पीठ पर बाईं ओर तितली का टैटू गुदा हुआ है।
  • दाहिने हाथ पर ‘आई लव-मॉम-पॉपज’ ’ लिखा हुआ है।
  • छाती के बाईं तरफ इंग्लिश में ‘रोशन प्रिंस’ लिखवाया गया है।

बता दें कि राजधानी के पर्यटन स्थल नारकंडा स्थित बरूबाग के साथ लगते जंगल में बीते 26 मई को एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला का चेहरा व गर्दन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। प्रथमदृष्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। ऐसे में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी थी।

बीती 27 मई को महिला के शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को पहचान के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के गर्भवती होने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में महिला के मौत का कारण दम घुटना पाया गया है।

ऐसे में पुलिस को शक है कि किसी ने महिला को मारकर जंगल में फेंका होगा। परंतु बावजूद इसके अभी तक पुलिस महिला की पहचान करने में असमर्थ रही। ऐसे में अब पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की पहचान के लिए मदद मांगी है। उधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है और मर्डर का यह मामला है। पुलिस जांच कर रही है।


Spaka News
Next Post

दर्दनाक हादसा : हिमाचल में आग की भेंट चढ़ी झुग्गी, एक व्यक्ति जिंदा जला ..............

Spaka Newsसोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ओच्छघाट के नजदीक आग में झुलसने के चलते एक शख्स की मौत हो गई। इस हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के […]

You May Like