हिमाचल: नशे की खेप संग 33 वर्षीय महिला अरेस्ट, महिलाएं भी पीछे नही

Spaka News

राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल की पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में एक 33 वर्षीय महिला तस्कर को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को इस सम्बन्ध में जानकारी मिली थी कि समाला में एक महिला चरस तस्करी करती है। इसके बाद पुलिस टीम ने प्लान बना कर महिला को नशे की खेप संग गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया गया कि पुलिस ने महिला को उस वक्त पकड़ा जब वह मंगलवार की शाम मेन रोड समाला की तरफ जा रही थी। 

इस बीच जब महिला ने पुलिस टीम को आते देखा तो वो घबरा गई और भागले लगी। ऐसे में जन पुलिस ने शक के आधर पर महिला को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 93 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफतार कर लिया गया है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *