28 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ,पढ़े पूरी खबर

Spaka News

ऊना : सदर थाना के तहत कुरियाला में 28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रशपाल सिंह निवासी कुरियाला ने बुधवार रात्रि अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजन युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News