हिमाचल : 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, भाई के साथ फ्लैट में रहता था……………….

Spaka News

सोलन : जिला के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस टू में एक युवक द्वारा कमरे में फंदा लगाकर ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई के साथ रहता था। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रख दिया है, जिसका बुधवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड पार्षद राजीव कोड़ा ने सपरून चौकी को सूचित किया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस 2 के ब्लॉक नंबर 8 में ( 27) अजय हुड्डा ने अपने फ्लेट में फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं उन्होंने बताया कि बुधवार को आईजीएमसी में मृतक का पोस्टमार्टम किया जायेगा। 


Spaka News