हिमाचल में 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, 1 माह पहले हुई थी युवक की शादी…………..

Spaka News

देहरा के अंतर्गत हरिपुर के नजदीक ग्राम पंचायत झकलेड़ में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत झकलेड़ के 27 वर्षीय रोहित कुमार ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 1 माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। युवक की पहचान ग्राम पंचायत झकलेड़ में रोहित कुमार (27) पुत्र विजयपाल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही उप प्रधान रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News