हिमाचल: 24 वर्षीय युवक 5 किलो चरस के साथ हुआ गिरफ्तार………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

पर्यटन नगरी मनाली के हरिपुर में एक व्यक्ति को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीती रात मनाली पुलिस ने हरिपुर कॉलेज के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलो 70 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान कमलेश कुमार (24) पुत्र देवीराम निवासी पीणी डाकघर कसलादी तहसील भुंतर के रूप में हुई है। 

पुलिस ने चरस सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 21 फरवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 21 February 2023 : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, पढ़ें राशिफल....

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. राशिफल रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को देने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली […]

You May Like