हिमाचल : 13 साल की नाबालिग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम ……………………………..

Spaka News

राजधानी शिमला में 13 साल की एक लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिवार गम में डूब गया है। किशोरी के आत्मघाती कदम उठाने से लोग सहम गए हैं। मामला शनिवार की शाम लक्कड़ बाजार चौकी के अंतर्गत पगोग गांव में पेश आया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आठवीं कक्षा में पड़ने वाली किशोरी शाम को घर के आंगन में अपने भाई व चचेरे भाइयों के साथ खेल रही थी। शाम के समय वह अचानक अपने कमरे में गई। देर शाम परिजनों ने जब कमरा खोला, तो बिटिया को फांसी पर लटका देख उनके होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। यह साफ नहीं हो पाया है कि किशोरी ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बहरहाल सदर थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। 


Spaka News