हिमाचल: 10वीं की छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, दोनों नाबालिग,आरोपी गिरफ्तार ……………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बिलासपुर : तलाई थाना पुलिस ने एक प्रवासी मजदूर को 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवासी मजदूर हमीरपुर में किराए के कमरे में रह रहा था। घटना सोमवार शाम की है। 

सब इंस्पेक्टर थाना तलाई नरेश कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, आरोपी पीड़िता को शाम करीब 5 बजे एक अकेले कमरे में ले गया, जहां उसने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। परिवारजनों ने कमरे के अंदर ही प्रवासी मजदूर को दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं।

आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत धारा 376 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है मंगलवार को उनका सिविल अस्पताल बरठीं में चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : विस्फोटक पदार्थ के फटने से खेतों में काम कर रहा युवक घायल ,हुआ जोरदार धमाका,मचा हड़कंप

Spaka Newsऊना: उपमंडल बंगाणा की पीपलू पंचायत में विस्फोटक पदार्थ के फट जाने से खेतों में काम कर रहा एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। […]

You May Like