हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट – मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Spaka News

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और शीतलहर बढ़ी, लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मंगलवार को मनाली, चंबा, मंडी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखी गई। लगातार बदलते मौसम के कारण पहाड़ों में शीतलहर का असर बढ़ गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट:
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 7 अक्टूबर के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

सप्ताह के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने की संभावना है।

इस अचानक मौसम बदलाव के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। निचले क्षेत्रों में लोग भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।


Spaka News

13 Comments

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  2. Thwnks for evfery other magnifcent article. Where else may anybody geet thazt ttpe of
    inf inn sujch a perfeect mesns oof writing?
    I have a presentatiion nexst week, andd I’m aat thee look forr such information.

    My bloog post txxxvideos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *