मंगलवार , 16 जून 2020: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Spaka News

मेष : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है।

वृष : आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। आज धैर्य से काम लें। आपको अपनी योग्यता के मुताबिक लाभ मिलने के पूरे योग हैं। तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। ये आपके रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकता है। विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

मिथुन : आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आप आज कुछ नई चीज खरीद कर घर में ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

कर्क :.आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य आज आपके साथ है। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। लंबे समय से अटके कामों को गति मिलेगी। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।

सिंह : आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

कन्या : व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला : आज का दिन आपके पेशेवर जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी मेंआपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। आज के दिन यात्रा करने से बचें। सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक : आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर बॉस अथवा सहकर्मी के साथ बहस संभव है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए निवेश की ओर न बढ़ें। कार्य में व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।

धनु : आज आपके सभी प्रयास सफल रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आपको परेशान करेगा यदि आप प्यार की तलाश में हैं तो जल्द ही आपके जीवन में साथी का आगमन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है।

मकर : दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। अपने मन के भावों को दबाएं नहीं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करें। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

कुंभ :आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मीन : आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। करीबियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी।

Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है जो हमने सोशल साइट्स से लिया गया है। पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सटीक बैठे। जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वो अपनी कुंडलीनुसार अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है… धन्यवाद ।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *