हिमाचलः रैस्टोरैंट में 2 बार नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ,आरोपी युवक गिरफ्तार

Spaka News

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पुलिस थाना लंबागांव के तहत एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली शिकायत पर कर्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि क्षेत्र के एक युवक द्वारा जिसे वह जानती है व उसे बहला-फुसला कर 16 अक्ततूबर को सुजानपुर के एक रैस्टोरैंट में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त युवक द्वारा उसे डराया धमकाया गया और 20 अक्तूबर को फिर उसी रैस्टोरैंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने अपने घरवालों को आपबीती सुनाई, जिस पर परिजनों ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन लंबागांव में आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।  लंबागांव पुलिस ने इस संबंध मे मामला दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।


Spaka News