हिमाचल : नदी में मस्ती पड़ी महंगी,दिल्ली का युवक व युवती लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 कुल्लू : मणिकर्ण के कसोल में पास चोज में पार्वती नदी में दो पर्यटक बह गए हैं। जिसमें एक युवक और एक युवती शामिल बताए जा रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा पर दी है। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है।

नदी में बहे दोनों पर्यटकों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिसके लिए सर्च टीमें मौके पर बुलाई गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं।

जानकारी है कि ये यहां घूमने पहुंचे थे और यहां पार्वती नदी किनारे मस्ती करने उतरे थे। इसी दौरान अचानक दोनों नदी में बह गए। इस दौरान जिन लोगों ने उन्हें नदी में बहते हुए देखा, उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस रेस्क्यू टीम लेकर मौके पर पहुंच गई है और दोनों के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि पार्वती नदी में पर्यटकों के बह जाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि बढ़ती इन घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने उचित कदम उठाते हुए पार्वती नदी के तट पर पर्यटकों के उतरने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन प्रशासन के ये आदेश भी यहां हवा होते दिखाई दे रहे हैं। लिहाजा, इस बार एक साथ दो पर्यटक नदी में बह गए हैं।पुलिस घटना के बाद नदी में बहे पर्यटकों की पहचान करने में जुट गई है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने पंडित सुखराम का कुशलक्षेम जाना

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचाराधीन पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का कुशलक्षेम जाना।उन्होंने पंडित सुखराम को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध करवाया। मुख्यमंत्री ने पंडित सुखराम के उपचार के […]

You May Like