हिमाचल : इंजीनियरिंग कालेज में युवक ने लगाया फंदा

Spaka News

मंडीः हिमाचल प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले एक एक 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला प्रदेश के मंडी जिले के तहत आते सुंदरनगर उपमंडल के राजकीय जवाहर लाल नेहरु इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कमरे का है। 

मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय शकंर उराओ सुपुत्र विमला उराव निवासी ग्राम जॉबखेर, झारखंड के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर ने कमरे में लोहे के एंगल से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या जैसा खोफनाक कदम क्यों उठाया। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Spaka News