हिमाचलः जबरन कार में बिठा ले गया युवक,शादी करने से किया इंकार, वीडियो वायरल, जाने पूरी खबर ……………………………………………

Spaka News

हमीरपुरः सुजानपुर शहर में शनिवार प्रात 10 बजे के करीब एकाएक अफरा तफरी वाला माहौल बन गया। जिसमें हर कोई यह कहता सुनाई दे रहा कि सुजानपुर पालमपुर मुख्य मार्ग के नजदीक राजकीय महाविद्यालय के पास एक लड़की को अगवा कर लिया गया।

देखते ही देखते यह बात हवा की तरह फैल गई और कहा गया कि एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ युवक आए और मुख्य सड़क पर चल रही एक लड़की को जबरन गाड़ी में बिठाया और उसे भगा कर ले गए।

इस संबंध में निकटवर्ती दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाला, जिसमें एक सफेद रंग की लंबी गाड़ी में एक युवक लड़की को बाजू से पकड़ कर बैठाता हुआ नजर आ रहा है। फिर क्या था पूरे शहर में अव्यवस्था का माहौल बना, बात सुजानपुर थाना में पहुंची तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों तरफ छानबीन शुरू की। थोड़ी देर में लड़की और गाड़ी में सवार युवकों को ढूंढ लिया गया।    

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया सूचना मिली थी कि इस तरह की एक घटना,घटित हुई है। जिस पर जांच पड़ताल करके उस लड़की और युवक को थाना बुलाया जा रहा है। जिसके बाद ही सच्चाई सबके सामने होगी। लड़की निकटवर्ती पंचायत जिला कांगड़ा की रहने वाली है। ऐसा पता चला है।


Spaka News