नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौत 

Spaka News

कुल्लू जिले के पुलिस थाना ब्रौ के तहत चाटी में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार यह युवक शिमला में रहता था परंतु पिछले कुछ दिन से चाटी में रह रहा था। वह औंधे मुंह गिरा हुआ था। जब उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह युवक चिट्टे का आदी था तथा इसे परिजनों ने पहले नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा था। युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।


Spaka News