महिलाओं ने राज्यपाल की कलाई पर राखी बांधी

Avatar photo Spaka News
Spaka News

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर आज विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंथाघाटी और सुन्नी केंद्र की ब्रह्माकुमारियों ने राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। शिमला ज़िला की ग्राम पंचायत मशोबरा और ढली के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छोटी बच्चियों ने राज्यपाल को स्व-निर्मित ‘ग्रीटिंग कार्ड’ भी भेंट किये। राज्यपाल ने उन्हें पौधे भेंट किये और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सद्भाव का यह पावन पर्व हमें अपनी उच्च परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 31 अगस्त 2023, Aaj Ka Rashifal 31 August 2023: रक्षाबंधन के दिन इन राशियों का बढ़ेगा यश और मान-सम्मान,जानिए कैसा रहेगा आपका दिन............

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. राशिफल रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के […]

You May Like