हिमाचल : बीच चौराहे पर एक-दूसरे के बाल नोंचने लगीं महिलाएं, पुलिस ने थाने ले जाकर……….

Spaka News

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में शहर के महामृत्युंज्य चौक में दो महिलाएं आपस में भिड़ गई और एक-दूसरे के बाल नोचने लगी। महिलाओं के बीच हो रही भिड़ंत को देखने के लिए सड़क पर लोग इक्ट्ठा हो गए। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। वहीं, मौजूद ट्रेफिक पुलिस कर्मी दोनों को सीटी चौकी ले गए, जहां पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर दोनों महिलाओं के चालान काटे और उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं जिला मंडी के बल्ह उपमंडल की रहने वाली हैं। दोनों महिलओं के बीच घरेलू विवाद चला हुआ है, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को दोनों महिलाएं कोर्ट में पेशी के लिए आई थी। पेशी भुगतने के बाद दोनों जब महामृत्युंज्य चौक पर मिली तब दोनों में भिड़ंत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के लिए दोनों महिलाओं के चालान काटे गए हैं और हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *