हिमाचल में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, कैसे पेश आया हादसा देखें पूरी खबर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर में प्रवासी महिला कामगार की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला निजी बस की चपेट में आई है। मृतक महिला बिहार की रहने वाली थी। दो दिन पहले ही महिला कामगार पूजा ने दवा कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन की थी। शुक्रवार को महिला का तीसरा ही दिन था।
पुलिस के अनुसार बिहार राज्य के छपरा जिले की एकमा तहसील गांव सोभन की 27 वर्षीय पूजा पत्नी लालू मेहतो बरोटीवाला के साथ हरियाणा के मंड़ावाला में किराए के मकान में रहती थी। वर्तमान झाड़माजरी की एक दवा फैक्टरी में काम करती थी। सुबह साढ़े 8 बजे वह ड्यूटी पर जा रही थी तो सड़क पार करते हुए एक निजी बस की चपेट में आ गई। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बस को सीज करने के बाद चालक के हिरासत में ले लिया है। महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।


Spaka News
Next Post

आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल कोे दो पुरस्कार

Spaka Newsआउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 में हिमाचल कोे दो पुरस्कार        सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन गंतव्य और इको पर्यटन गंतव्य चुना गया        मुख्यमंत्री ने हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में उदारतापूर्वक निवेश का किया आह्वान हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार देर सायं नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 […]

You May Like