बीमारी से परेशान महिला ने निगला जहर………

Spaka News

गोहर की मुसरानी पंचायत के कलहणी गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थी, जिस कारण वह अक्सर परेशान रहती थी। घटना का पता परिजनों को तब लगा जब रविवार को उसे उल्टियां होनी शुरू हुईं। इसके बाद परिजन उसे नेरचौक मेडिकल काॅलेज उपचार के लिए ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना गोहर की ओर से परिजनों के बयान लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी अश्विन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की मौत पर परिजनों की ओर से कोई शंका जाहिर नहीं की गई है फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *