महिला ने सैनिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मंडी। हिमाचल में कई महिलाएं और युवतियां कभी युवकों की अमीरी देख कर तो कभी उनकी सरकारी नौकरी से इतनी प्रभावित हो जाती हैं, कि अपना बसा बसाया घर उजाड़ देती हैं। कई बार तो विवाहित महिलाएं भी युवकों की अमीरी की चकाचौंध को देखकर अपना सब कुछ उन पर लूटा देती हैं। नतीजा यह निकलता है कि यह शातिर युवक इन महिलाओं और युवतियों की इज्जत से खिलबाड़ कर उन्हें छोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है हिमाचल के मंडी जिला में।

महिला ने सेना के जवान पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

हिमाचल के मंडी जिला में एक विवाहित महिला ने एक सेना के जवान पर उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस युवक से महिला के पिछले तीन साल से संबंध थे। महिला ने अब इस फौजी युवक के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

होटल में जबरन किया था दुष्कर्म

मंडी जिला के एक गांव की 27 वर्षीय महिला ने महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि कोट गांव के रहने वाले युवक जो सेना का जवान है ने उसके साथ शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वह उसे चैलचौक के गणई स्थित एक होटल में ले गया था। जहां उसने मुझसे शादी करने की बात कही और जबरन दुष्कर्म किया। 

महिला ने बताया कि युवक का उसके साथ पिछले तीन सालों से संबंध है और वह लागातार तीन सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल भी करवा लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देवराज ने बताया कि पुलिस हर बिंदू को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी:जमीनी विवाद के कारण भाई भाभी का कर दिया मर्डर.........

Spaka Newsनगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। नगरोटा के पास लगते गांव जसौर में एक भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को गोलियों से भून डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं और […]

You May Like

Open

Close