हिमाचल : महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, 40 दिन बाद पुलिस में मामला दर्ज

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मंडीः देवभूमि हिमाचल के मंडी जिले स्थित जोगिंद्रनगर उपमंडल से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक देवर ने पहले तो अपनी भाभी संग दुष्कर्म जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके उपरांत किसी को कुछ भी बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दे डाली।

यह घटना को बीते 40 दिन हो चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अब तक डर के मारे किसी से कुछ नहीं कहा था। वहीं, अब हिम्मत कर उसने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया। इसके उपरांत ही पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि बीती चार मई को उसके पति की बुआ का बेटा अमन कुमार घर आया हुआ था। उस रात घर पर सास-ससुर तथा उसके दो बेटे थे। पति ड्राइवर हैं तो इस वजह से वह उस दिन घर से बाहर थे। रात को करीब एक बजे महिला बाथरूम गई हुई थी।

इस बीच जब वह वापस सोने के लिए अपने कमरे में लौट रही थी तो इस दौरान आरोपित अमन कुमार ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। इस बीच उसने हाथों से उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

महिला कहती है कि दुराचार के बाद आरोपित ने उसे डराया-धमकाया और किसी को भी कुछ भी बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दे डाली।

उधर, मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की संगीनता से जांच करने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।


Spaka News
Next Post

इंतजार खत्म ! कल जारी हो सकता है हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें रिजल्ट…

Spaka Newsधर्मशाला:-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कल कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है. परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परिणाम का इंतज़ार कर रहे विधार्थी अपना परिणाम हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष […]

You May Like