हिमाचल : रहस्य से हटा पर्दा की घरों से कयूं निकल रहा है पानी, हाइड्रोलॉजिस्ट टीम ने किया खुलासा…

Spaka News

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में कई घरों से पानी निकलने का मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ हैलोगों के घरों से निकल रहे पानी की जांच करने के लिए हाइड्रोलोजिस्ट की टीम रविवार को बिलासपुर पहुंची। शहर के रौड़ा सेक्टर, डियारा सेक्टर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित सिनेमा कॉलोनी में टीम ने निरीक्षण कर सारे मामले की जांच की। टीम में पहुंचे विशेषज्ञों का कहना है कि बिलासपुर जिला में कुछ दिनों के भीतर ही बड़े तापमान के चलते ऐसा हो रहा है। इसमें कोई घबराने वाली बात नही है, यह आम बात है। बढ़ते तापमान के चलते लोगों के घरों में यह पानी की रिसाव हुआ है।

उन्होंने लोगों को उपाय के तौर पर बताया है कि अपने घरों में वेंटिलेशन रखें और दरवाजों और खिड़कियों को खोल कर रखें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह का सर्वे किया गया है, सामान्य स्थिति ही सामने पेश आई है। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते ऐसा हो रहा है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं।


Spaka News